AI Chatbot बना रहे थे Sonakshi Sinha का अश्लील कंटेंट, Delhi High Court ने लगाया बैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करते हुए एआई चैटबॉट सहित कई मंचों को उनकी तस्वीर, आवाज या व्यक्तित्व से जुड़ी अन्य पहचान के अनधिकृत उपयोग से रोक दिया है। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने अभिनेत्री की सहमति के बिना उनके नाम या तस्वीर का उपयोग कर वस्तुओं की बिक्री करने और उनकी साख व प्रतिष्ठा का व्यावसायिक लाभ उठाने पर भी रोक लगा दी। अदालत ने उल्लंघन करने वाले पक्षों को 36 घंटे के भीतर संबंधित वेबलिंक हटाने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि अज्ञात पक्ष समेत कुछ अन्य संस्थाएं उनके नाम, तस्वीर और आवाज का उपयोग कर उनसे झूठा संबंध स्थापित कर व्यावसायिक तथा गैर-व्यावसायिक लाभ ले रही हैं। अदालत ने अज्ञात व्यक्ति समेत प्रतिवादी संख्या 1 से 17 को अभिनेत्री के नाम, तस्वीर, आवाज या व्यक्तित्व से जुड़ी अन्य पहचान के अनधिकृत उपयोग से प्रतिबंधित कर दिया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने Commonwealth Games के पदक विजेताओं से की मुलाकात, दी बधाई

DK Shivakumar ने वोट चोरी छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया, Karnataka में voter list पर आरोप

Mamata Banerjee का North 24 Parganas में विरोध, गाड़ी पर फेंके पत्थर और जूते

Naveen Patnaik ने Odisha के 169 समुदायों को ST दर्जा देने की मांग फिर दोहराई