पलानीस्वामी को लगा बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने आम परिषद के 11 जुलाई के फैसले को किया अमान्य

By अनुराग गुप्ता | Aug 17, 2022

चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) में वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गई है। इसी बीच मद्रास हाई कोर्ट से के पलानीस्वामी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अन्नाद्रमुक के नेतृत्व मामले को लेकर हाई कोर्ट ने 23 जून की यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं और पलानीस्वामी को अंतरिम प्रमुख चुनने के 11 जुलाई के फैसले को अवैध करार दिया है।

इसे भी पढ़ें: AIADMK से निष्कासन के बाद आया पनीरसेल्वम का बयान, बोले- यह वैध नहीं, इसे कोर्ट में देंगे चुनौती 

पनीरसेल्वम पर पार्टी हितों के खिलाफ काम करने का आरोप था, जिसके चलते उन्हें निष्कासित किया गया था। इस दौरान पलानीस्वामी को अन्नाद्रमुक का सर्वोच्च नेता चुना गया था और पार्टी संचालन के लिए पूर्ण अधिकार दे दिए गए थे। हालांकि, हाई कोर्ट ने 11 जुलाई के फैसले को अवैध करार दिया है।

प्रमुख खबरें

Dharapuram Assembly Bypoll: नशे में पहुंचे मतदाता को पुलिस ने बूथ से निकाला

SIR विवाद पर CEC Gyanesh Kumar पर भड़के Pinarayi Vijayan, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Rejinagar Bypoll: मतदाताओं को रोकने का आरोप, AJUP नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार

Vidyut Jammwal ने 15 मिनट तक रोकी सांस, Street Fighter के प्रमोशन में दिखाया कमाल