सिद्धू को लेकर एआईसीसी महासचिव रावत का बयान चौंकाने वाला: सुनील जाखड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले, कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने सोमवार को एआईसीसी महासचिव हरीश रावत के उस कथित बयान पर सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लड़े जाने की बात कही थी। कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख जाखड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव हरीश रावत के बयान को ‘‘चौंकाने’’ वाला करार देते हुए कहा कि इससे मुख्यमंत्री के अधिकारों के ‘‘कमजोर’’ होने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय सर्वे में हिमाचल में कांग्रेस की बढ़त का श्रेय कार्यकर्ताओं को-कांग्रेस प्रवक्ता बोले- सर्वे कुलदीप राठोर के नेतृत्व में कांग्रेस की मजबूती को दर्शाता है

कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और वह आज राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्धू ने चन्नी के नाम का समर्थन किया था। भाजपा ने अमित मालविया ने जाखड़ के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे दलित समुदाय का एक ‘‘ बड़ा अपमान’’ बताया है।

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश