Petrol Price में मिलेगी बड़ी राहत? AIDA ने Nitin Gadkari को दिया 20% से ज्यादा Ethanol Blending का प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2026

पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (एआईडीए) ने पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत से अधिक एथनॉल के मिश्रण की आपूर्ति की पेशकश की है। संघ का मानना है कि इससे भारत की आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता घटेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लिखे एक पत्र में एआईडीए की उप-महानिदेशक भारती बालाजी ने कहा कि एथनॉल उद्योग देश द्वारा पहले ही हासिल किए जा चुके ई20 के लक्ष्य से आगे जाने के लिए तैयार है।

यह लक्ष्यप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ईंधन आयात बिल कम करने और उत्सर्जन में कमी लाने के लिए तय किया था। एसोसिएशन ने मांग की है कि सरकार एथनॉल मिश्रण की जरूरत को धीरे-धीरे 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ाए। इसके अलावा एआईडीए ने ब्राजील की तरह 100 प्रतिशत एथनॉल से चलने वाली फ्लेक्स-ईंधन गाड़ियां लाने, घरेलू और वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए एथनॉल आधारित कुकिंग स्टोव को बढ़ावा देने और खर्च कम करने के लिए डीजल में एथनॉल मिलाने का रास्ता खोजने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने Karwar में INS Samarthak नौसेना को सौंपा

CJP प्रदर्शन पर CM Yogi ने विपक्ष को घेरा, कहा- सत्ता जनादेश से मिलती है, अराजकता से नहीं

Supreme Court ने Talaq-e-Hasan और एकतरफा तलाक नियमों पर केंद्र से मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने SSR को लेकर BJP पर साधा निशाना, कहा- EC के जरिए रची जा रही साजिश