AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2026

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पिछले मैच में दर्शकों के कथित दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान सुपर जायंट्स पर जुर्माना लगाया है और आदेश दिया है कि ओडिशा एफसी के खिलाफ होने वाला अगला मैच खाली स्टेडियम में खेला जाए।

मोहन बागान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एआईएफएफ की अनुशासनात्मक समिति ने चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के कथित दुर्व्यवहार के आरोप में मोहन बागान सुपर जायंट्स पर जुर्माना लगाया है जिसे उसने स्वीकार कर लिया है। एआईएफएफ ने हालांकि छह मार्च को ओडिशा एफसी के खिलाफ हमारे घरेलू मैच के लिए स्टेडियम को पूरी तरह से बंद करने का आदेश देकर कड़ा फैसला किया है।’’

मोहन बागान ने 23 फरवरी को खेले गए मैच में चेन्नईयिन एफसी को 2-0 से हराया था। इस मैच के दौरान दर्शकों ने कथित दुर्व्यवहार किया था। मोहन बागान ने कहा, ‘‘ हम एआईएफएफ की अनुशासनात्मक समिति के छह मार्च को होने वाले हमारे घरेलू मैच के लिए स्टेडियम को पूरी तरह से बंद करने के फैसले से बेहद निराश हैं।’’

क्लब ने कहा कि प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने की उसकी अपीलप्रशंसकों के हित में थी, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया। एआईएफएफ ने कहा कि एक साल के भीतर दूसरी बार क्लब के समर्थकों द्वारा यह अपराध किये जाने के कारण क्लब पर जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले 2024 . 25 सत्र में भी दर्शकों की बदसलूकी की कई घटनाओं के कारण उसे ‘स्टेडियम बंद करने’ की सजा दी गई थी।

एआईएफएफ ने कहा ,‘‘ आधिकारिक रिपोर्ट और बेंगलुरू एफसी द्वारा अलग से की गई शिकायत के बाद समिति ने जुर्माना लगाने का फैसला लिया।

प्रमुख खबरें

Yudh Abhyas 2026: Indian Army और US Army का 22वां एडिशन शुरू, जॉइंट ट्रेनिंग जारी

Indo-Pacific में स्थिरता के लिए साथ आए भारत और Japan, रक्षा तकनीक सहयोग पर दिया जोर

UNSC में व्यापक सुधार की मांग, New York में Veto पर बोले MEA सचिव Sibi George

Iran के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian पहुंचे New York, UNGA में उठाएंगे क्षेत्रीय दमन का मुद्दा