छेत्री और स्टिमक की मौजूदगी से एआईएफएफ को एशियाड में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2023

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के हाल के शानदार प्रदर्शन और इस खेल के प्रति लोगों की बढ़ती दिलचस्पी ने ही पुरुष और महिला टीमों को आगामी एशियाई खेलों में शामिल करने के लिए पेरित किया। हांगझोउ खेलों में भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीमों की भागीदारी पर पहले संशय बना हुआ था क्योंकि पहले खेल मंत्रालय का टीमों को भेजने का मापदंड महाद्वीप में शीर्ष आठ रैंकिंग हासिल करना था। लेकिन खेल मंत्रालय ने बाद में एआईएफएफ की अपील पर दोनों टीमों के मापदंड में राहत दी। मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने भी इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की मांग की थी।

लेकिन एशियाई खेलों में 23 प्रतिस्पर्धी देशों में भारत 13वें स्थान पर है क्योंकि इराक, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और जोर्डन इसमें हिस्सा नहीं ले रहे हैं। तीसरी रैंकिंग की आस्ट्रेलियाई टीम एशियाई खेलों में नहीं खेलती। चौबे ने पुष्टि की कि भारत अपनी सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध सीनियर पुरुष टीम उतारेगा जिसके कप्तान करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री होंगे और देश 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक चलने वाले एशियाई खेलों में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर सकता है। भारत 2018 में एशियाड में नहीं खेला था और अब वापसी में टीम के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी इगोर स्टिमक के हाथों में होगी। चौबे ने कहा, ‘‘सुनील छेत्री टीम में होंगे, यह सही है। हम दोनों पुरुष और महिला स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय टीम भेजना चाहते हैं। छेत्री टीम की अगुआई करेंगे जिससे हमारी टीम काफी मजबूत होगी। कोच इगोर स्टिमक का अनुभव भी टूर्नामेंट के लिये तैयारियों में अहम रहेगा।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform