'गब्बर सिंह टैक्स के चपेट में AIIMS', राहुल गांधी बोले- प्राइवेट कमरों पर देना होगा 5% जीएसटी

By अंकित सिंह | Jul 23, 2022

जरूरी खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष जबरदस्त तरीके से मोदी सरकार पर हमलावर है। विपक्षी नेता संसद से लेकर सड़क तक इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं। इन सबके बीच राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। आज एक बार फिर से इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने एक पोस्ट लिखा है। अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने दावा किया है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भी अब गब्बर सिंह टैक्स के चपेट में आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अब जनता को प्राइवेट कमरों पर भी 5% जीएसटी देना पड़ेगा। राहुल गांधी ने इसको लेकर एक फेसबुक पोस्ट साझा किया है। अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि आज़ादी के बाद, ग़रीब और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें, इस सपने के साथ नेहरू जी ने AIIMS की नींव रखी थी। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन, नाना पटोले बोले- मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ यह आर–पार की लड़ाई

आपको बता दें कि पैकेटबंद और लेबल वाले खाद्य पदार्थ मसलन आटा, दालें और अनाज सोमवार से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में आ गए हैं। इनके 25 किलोग्राम से कम वजन के पैक पर पांच प्रतिशत जीएसटी लागू हो गया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने अनाज से लेकर दालों और दही से लेकर लस्सी तक खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाए जाने से संबंधित बार-बार पूछे जाने वाले सवालों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। इसमें कहा गया, ‘‘जीएसटी उन उत्पादों पर लगेगा जिनकी आपूर्ति पैकेटबंद सामग्री के रूप में की जा रही है। हालांकि, इन पैकेटबंद सामान का वजन 25 किलोग्राम से कम होना चाहिए।’’ 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी