विपक्षी गठबंधन का मकसद धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाना: अभिषेक सिंघवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2019

कोलकाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को यहां हुई तृणमूल कांग्रेस की महारैली की प्रशंसा की और कहा कि विपक्षी गठबंधन का मकसद भाजपा को हराना एवं धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाना है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हो रही रैली में सिंघवी कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस रैली में बीजू जनता दल (बीजद) एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चे के अलावा सभी विपक्षी दलों के नेता शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने इस तरह की बदले की राजनीति पहले कभी नहीं देखी थी...जब अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में 100 रैलियां की, किसी ने सवाल नहीं पूछा लेकिन जब राजद ने एक रैली का आयोजन किया तो उसे आयकर का नोटिस मिला। कांग्रेस बिहार में महागठबंधन में लालू प्रसाद की पार्टी राजद की सहयोगी है। कांग्रेस नेता ने सरकार पर “घटिया राजनीति” में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मत विभाजन की सबसे बड़ी लाभार्थी भाजपा है। सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के गठबंधन का मजाक उड़ाते हैं लेकिन उनकी पार्टी ने कश्मीर में सबसे अनैतिक गठबंधन किया। वह उसके बारे में क्या कहेंगे?

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने जीता 10m Air Pistol Mixed Team स्वर्ण

Bhadrapada Anant Chaturdashi पर करें Lakshmi Narayan पूजन, इस विधि से मिलेगा व्रत का फल

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया