कांग्रेस ने AIMIM को भाजपा की बी टीम बताया, कहा- चुनाव में उसका असर नहीं होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को भाजपा की ‘बी टीम’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली इस पार्टी का विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं होगा क्योंकि लोग अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को इस चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलेगा और कांग्रेस 2015 के चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। 

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में एआईएमआईएम ने उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, बसपा एवं कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर अलांयस’ (जीडीएसएफ) का गठन किया है। कुशवाहा इस गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। यह पूछे जाने पर क्या ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम बिहार चुनाव के तीसरे चरण में महागठबंधन को नुकसान पहुंचा सकती है तो झा ने कहा, ‘‘मतदाता अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे। वे बहुत अकलमंदी के साथ मतदान करेंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: जनता की आंखों में धूल झोंकने की बजाए स्वाभिमान की राजनीति होनी चाहिए: राजनाथ 

साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘उनके (एआईएमआईएम) के एक या दो मजबूत उम्मीदावार कुछ असर डाल सकते हैं, लेकिन आमतौर पर मतदाता उनके साथ नहीं जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि मतदाता गलत फैसला नहीं करेंगे।’’ ओवैसी और उनके सहयोगियों को ‘वोट कटवा’ करार देते हुए झा ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘सबको पता है कि इन्हें कौन गाइड कर रहा है।’’ उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि एआईएमआईएम भाजपा की ‘बी टीम’ है और दोनों मिले हुए हैं। महागठबंधन के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर झा ने कहा कि महागठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

चुनाव बाद जरूरत पड़ने पर लोक जनशक्ति पार्टी का साथ लेने की संभावना से जुड़े सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी।’’ बिहार में दो चरणों का मतदान 28 अक्टूबर और तीन नवंबर हो चुका है। तीसरे और आखिरी चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। 10 नवंबर को मतगणना होगी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी