By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021
कोलकाता। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पश्चिम बंगाल इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष अब्दुल कलाम राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद यहां पार्टी मुख्यालय में कलाम ने कहा कि कई वर्षों से पश्चिम बंगाल में शंति का माहौल है और ‘‘विद्वेष के वातावरण’’ को दूर रखने के लिए उन्होंने पार्टी का रुख किया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने देखा है कि पश्चिम बंगाल शांति का स्थान हुआ करता था। लेकिन कुछ समय से विद्वेष का माहौल हो गया है और इसे ठीक किया जाना चाहिए। इसीलिए मैंने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय किया।’’