Birender Singh Dhanoa Birthday: एयर स्ट्राइक के असली हीरो हैं एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ, आज मना रहे 68वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Sep 07, 2025

सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा टेरर अटैक का पाकिस्तान से बदला लेने वाले भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ 07 सितंबर को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह देश दुनिया के लिए एक हीरो हैं। उन्होंने जिस तरह से पुलवामा का बदला लिया है, उससे  देशवासियों के दिलो-दिमाग में इंडियन एयर फोर्स रच-बस गई है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

करियर

बीरेंद्र सिंह धनोआ ने कारगिल युद्ध के दौरान स्क्वाड्रन 1 का नेतृत्व किया था। इस युद्ध में धनोआ ने खुद को साबित भी किया था। धनोआ को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। उनको वीरता और पराक्रम के लिए युद्ध सेवा पदक से नवाजा गया था। पुलवामा टेरर अटैक के बाद भारत ने एक और सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को हैरत में डाल दिया था। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर उसको सबक सिखाने का काम किया।

वहीं पाकिस्तान में घुसकर भारतीय वायुसेना के विमानों ने आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद के कई ठिकानों पर लेजर गाइडेड बम गिराकर उनको तबाह कर दिया। बता दें कि एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ एवीएसएम , वाईएसएम, पीवीएसएम, वीएम और एडीसी एक भारतीय वायु सेना अधिकारी हैं। जोकि भारतीय वायु सेना के 22वें वायु सेना प्रमुख थे और उन्होंने 31 दिसंबर 2016 से 30 सितंबर 2019 तक सेवा दी हैं। इसके अलावा धनोआ ने चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।

प्रमुख खबरें

Maamla Legal Hai Season 2 Review: पटपड़गंज की अदालत में बदला त्यागी जी का रुतबा, पर क्या बरकरार है वही पुराना मज़ा?

बैरिकेड तोड़कर दिल्ली विधानसभा में अंदर घुस गई कार, स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता और फिर...Video वायरल

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें