सर्दियों में AC बंद करने से पहले Service कब करवानी चाहिए और कब नहीं

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 21, 2026

जैसे मौसम बदल रहा है, वैसे ही घरों में एयर कंडीशनर बंद हो गया है। सर्दियों के समय AC पूरी तरह बंद हो जाती है। लेकिन कुछ लोग यह नहीं जानते हैं कि क्या AC को बंद करने से पहले इसकी सर्विस करना बेहद जरुरी है। फिर अगले समर सीजन में इसका इस्तेमाल करने से पहले ही इसकी सफाई करवाएं।

क्या सच में जरुरी है सर्दियों से पहले AC की सर्विस?

यदि आपकी एयर कंडीशनर का इस्तेमाल पूरी गर्मियों में हुआ है, फिल्टर गंदे हैं या कूलिंग के दौरान किसी भी तरह की समस्या आ रही थी, तो सर्दियों से पहले एक बार इसकी सर्विस जरुर कराएं। इसी के साथ धूल, गंदगी और जमा नमी को साफ करने के बाद मिलेगी। अगर एसी सही से काम कर रहा है, तो हाल ही में उसकी सर्विस भी अच्छे से हुई है, तो तुरंत दोबारा पूरी सर्विस करवाने की जरुरत नहीं है।

AC बंद करने से पहले करें ये 4 काम

एयर फिल्टर साफ करें

सबसे पहले एसी  के फिल्टर को क्लीन करें, क्योंकि इस पर धूल जमने से हवा का फ्लो प्रभावित हो सकता है। फिल्टर को कंपनी के निर्देशों के मुताबिक निकालकर साफ जरुर करें और पूरी तरह सूखने के बाद ही वापस फिट कर दें।

इनडोर यूनिट को सफाई करें

AC के आसपास और एयर आउटलेट पर जमी धूल अच्छे से साफ कर लें। यदि कॉइल या अंदरुनी हिस्सों में अधिक गंदगी है, तो टेक्नीशियन से भी इसकी अच्छे से सफाई कराएं।

ड्रेनेज पाइप चेक करें

इतना ही नहीं, एसी को अच्छे से साफ करने के बाद पानी से निकलने वाले पाइप को भी क्लीन करें। इसमें रुकावट होने पर लीकेज की समस्या हो सकती है। इसलिए ड्रेनेज सिस्टम को जरुर चेक करें, जिससे आगे आपको दिक्कत न आए।

आउटडोर यूनिट पर ध्यान दें

इसके अलावा, आप स्प्लिट AC के आउटडोर यूनिट को भी अच्छे से क्लीन करें। आसपास मौजूद पत्तियां, धूल या अन्य रुकावटें न रहने दें। सफाई करते समय बिजली की सप्लाई बंद रखें और यूनिट को खुद ही खोलने की ट्राई बिल्कुल न करें।

प्रमुख खबरें

SLMG Beverages का 20,000 करोड़ के कारोबार का लक्ष्य, जल्द लाएगी IPO

दिल्ली उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला: कॉजपा नेताओं की हिरासत मामले में दखल से इनकार, मजिस्ट्रेट की सुनवाई का करें इंतजार

Yogi Model ने Italy में मचाई धूम, दंगाइयों-उपद्रवियों से UP Style में निबटेंगी PM Giorgia Meloni

उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, CM Pushkar Singh Dhami ने थानों का बजट भी दोगुना किया