सशस्त्र सेनाओं के बीच समन्वय के लिए प्रतिबद्ध है वायु सेना : एयर चीफ मार्शल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

नयी दिल्ली। एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायु सेना तीनों सेनाओं की संयुक्त कमान की पहल के लिए प्रतिबद्ध है और तीन बलों के अहम पहलुओं पर गौर करते हुए इस पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस के पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना पूर्वी लद्दाख में किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और क्षेत्र में चीन द्वारा बनाए गए नए बुनियादी ढांचों का भारत की युद्धगत तैयारी पर असर नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता किरीट सोमैया को मानहानि के दो मामलों में मिली जमानत

धरी ने कहा कि राफेल विमान और विभिन्न हथियारों के बेड़े में शामिल होने से भारतीय वायु सेना की आक्रमण क्षमता और अधिक शक्तिशाली हो गयी है। कोयम्बटूर में कथित दुष्कर्म मामले पर उन्होंने कहा कि कोई ‘टू फिंगर’ जांच नहीं की गयी और मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कोयम्बटूर में भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी पर 10 सितंबर को एक महिला सहकर्मी के यौन शोषण का आरोप लगा है। 28 वर्षीय महिला वायु सेना अधिकारी ने वायु सेना प्राधिकारियों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए जिसमें उसका प्रतिबंधित ‘टू फिंगर’ जांच करना और आरोपी फ्लाइट लेफ्टिनेंट के खिलाफ शिकायत वापस लेने का दबाव डालना भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John