राजस्थान के चूरू में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वायु सेना का लड़ाकू विमान, दोनों पायलट ने गंवाई जान, जांच के आदेश

By अंकित सिंह | Jul 09, 2025

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गाँव के पास मंगलवार को भारतीय वायु सेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट का निधन हो गया है। घटना के बाद, राजलदेसर पुलिस स्टेशन की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर भेजी गई। दुर्घटना स्थल से घना धुआं उठता देखा गया तथा दृश्यों में विमान पूरी तरह जला हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस और ज़िला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुँच गई हैं। फ़िलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में कितने लोग सवार थे, और अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय सेना और वायुसेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच रहे हैं और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत