ICU में वेंटिलेटर पर तड़प रही थी एयर होस्टेस, हैवान अस्पताल का कर्मचारी कर रहा था महिला के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़, शिकायत दर्ज

By रेनू तिवारी | Apr 16, 2025

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल के स्टाफ ने एक एयर होस्टेस के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया, जब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक प्रमुख निजी अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहने के दौरान एक एयर होस्टेस के साथ एक कर्मचारी ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। हमलावर की पहचान करने के लिए अधिकारी अस्पताल के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मामला 13 अप्रैल को तब सामने आया जब उसने छुट्टी मिलने के बाद अपने पति को यौन उत्पीड़न के बारे में बताया और उसने पुलिस को सूचित किया। 46 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर सदर थाने में मामला दर्ज किया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: लाडकी बहिन योजना जारी रहेगी, इसे खत्म करने का सवाल ही नहीं: अजित पवार

एयर होस्टेस ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने पति को घटना की जानकारी दी, उसके बाद पुलिस के पास पहुंची। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को सदर थाने में अस्पताल के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, "पीड़िता का बयान कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया है। पुलिस टीम अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर लेगी।" प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video