जापान क्रूज़ पर सवार 119 भारतीयों, पांच विदेशियों को लेकर लौटा एअर इंडिया का विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के भय के कारण जापान के तट पर कई दिनों से अलग खड़े ‘डायमंड प्रिंसेस’ क्रूज़ पर सवार 119 भारतीयों और पांच विदेशी नागरिकों को लेकर ‘एअर इंडिया’ का विमान भारत पहुंचा। ‘एअर इंडिया’ का विशेष विमान जिन पांच विदेशी नागरिकों को लेकर वापस लौटा है, उनमें दो श्रीलंकाई और नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के एक-एक नागरिक हैं।

इसे भी पढ़ें: क्रूज पर अब भी मौजूद भारतीय लोगों के कोरोना वायरस की होगी जांच: दूतावास

डायमंड प्रिंसेस’ क्रूज़ को तीन फरवरी को तोक्यो के पास योकोहामा बंदरगाह पर पृथक खड़ा कर दिया था। इसमें कुल 3,711 लोग सवार थे। दरअसल जापान ने यह कदम क्रूज से उतरे एक व्यक्ति के बाद में वायरस से पीड़ित पाए जाने के बाद उठाया था। यह शख्स पिछले महीने हांगकांग गया था।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला: ईडी ने कोर्ट को सौंपी सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद

कर्नाटक: मंगलुरु में बिना वैध दस्तावेजों के काम कर रहे बांग्लादेश के आठ नागरिक पुलिस हिरासत में