एअर इंडिया ने टूटी सीट पर बैठकर यात्रा करने या पैसा वापस लेने लेने को कहा: ‘आप’ नेता का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने शुक्रवार शाम दावा किया कि एअर इंडिया ने उन्हें बताया कि दिल्ली से सियोल की उड़ान में उनकी सीट टूटी हुई है, और वह या तो इस सीट पर बैठकर यात्रा कर लें या टिकट का पैसा वापस ले सकते हैं। उनके इस दावे पर एयरलाइन ने जवाब दिया कि वह उनकी चिंता की समीक्षा कर रही है।

पालेकर ने यह भी कहा कि उनके साथ ऐसा तीसरी बार हो रहा है और उन्होंने पहले इसकी शिकायत नहीं की थी। एक्स पर उनके पोस्ट के जवाब में एअर इंडिया ने कहा कि वह उनकी समस्या से सहानुभूति रखता है।

एयरलाइन ने कहा, “प्रिय श्री पालेकर, हम आपकी बात सुनी और आपके अनुभव से सहानुभूति रखते हैं। हम प्राथमिकता के आधार पर आपकी चिंता की समीक्षा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal