Air Indiaके बोइंग 777 में तकनीकी खराबी, चालक दल की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, जांच के आदेश

By अंकित सिंह | Dec 22, 2025

मुंबई जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 777 विमान का दायां इंजन उड़ान भरने के एक घंटे से भी कम समय में बंद हो जाने के बाद, आज सुबह उसे दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जांच शुरू की जाएगी। लगभग 335 लोगों को ले जा रहा यह विमान दिल्ली लौटने से पहले लगभग एक घंटे तक हवा में रहा। सूत्रों के अनुसार, विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की।

मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में कहा कि मंत्रालय ने एयर इंडिया से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और DGCA को गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है। एयरलाइन को यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने और उन्हें अगली उड़ानों में समायोजित करने का निर्देश दिया गया है। डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि विमान को उड़ान भरने के बाद फ्लैप समेटते समय, चालक दल ने दाहिने इंजन (इंजन नंबर 2) में तेल का दबाव कम पाया, जिसके चलते विमान को वापस लौटना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: यात्री की चीखें, पायलट का गुस्सा! दिल्ली एयरपोर्ट पर मारपीट, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलट को किया गया सस्पेंड

अधिकारी ने आगे कहा, "कुछ ही समय बाद, इंजन का तेल दबाव शून्य हो गया। प्रक्रिया का पालन करते हुए चालक दल ने इंजन नंबर 2 को बंद कर दिया और विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया। निरीक्षण/सुधार कार्य जारी है। डीजीसीए के वायु सुरक्षा निदेशक (एनआर) की देखरेख में एयरलाइन के स्थायी जांच बोर्ड द्वारा घटना की जांच की जाएगी।"

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय