Air India छात्रों के लिए लेकर आई खास स्कीम, स्पेशल किराया किया पेश

By रितिका कमठान | Dec 18, 2024

एयर इंडिया इन दिनों अपने यात्रियों के लिए काफी शानदार ऑफर लेकर आया है। एयर इंडिया ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में यात्रा करने वाले छात्रों के लिए स्पेशल प्लान की घोषणा की है। एयर इंडिया ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में यात्रा करने वाले 12 वर्ष से कम आयु के सभी छात्रों के लिए कम किराया और विशेष लाभ देने की शुरुआत की है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक एयर लाइन ने ऐसा ऐलान किया है जिससे छात्र खुश हो गए है। एयर इंडिया में यात्रा करने पर अब छात्रों को एयर इंडिया की साइट या मोबाइल ऐप पर बुकिंग करने पर उड़ानों के सभी आधार किराए पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ही छात्रों को फ्लाइट में 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान की अनुमति और एक बार मुफ्त डेट चेंज का विकल्प मिलेगा।

यह छूट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इकॉनमी, प्रीमियम इकॉनमी और बिजनेस में सभी बुकिंग के लिए उपलब्ध है। घरेलू यात्रा के लिए, छात्र की आयु कम से कम 12 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए उनकी आयु 12-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। छूट का लाभ उठाने के लिए छात्रों को वैध पहचान पत्र, छात्र वीजा या किसी स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय से प्राप्त स्वीकृति पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसे राज्य या केंद्रीय शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

छात्र विशेष किराए के लिए तभी पात्र होंगे जब उन्होंने कम से कम एक वर्ष के लिए पूर्णकालिक शैक्षणिक पाठ्यक्रम में दाखिला लिया हो। छात्रों को इन लाभों का लाभ उठाने के लिए उन्हें अपनी सभी बुकिंग एयर इंडिया के प्रत्यक्ष चैनलों - उनकी वेबसाइट, मोबाइल ऐप या संपर्क केंद्र के माध्यम से करनी होगी।

छात्र एयरलाइन के लॉयल्टी कार्यक्रम, 'महाराजा क्लब' में भी नामांकन करा सकते हैं, तथा प्रत्येक यात्रा पर रिवार्ड प्वाइंट अर्जित कर सकते हैं, जिसे वे मानार्थ टिकट और अपग्रेड के बदले में भुना सकते हैं। एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "इन नए छात्र किराया लाभों के साथ, हम युवा यात्रियों के लिए दुनिया की खोज करना, विभिन्न संस्कृतियों से जुड़ना और अपने क्षितिज को व्यापक बनाना आसान और अधिक किफायती बना रहे हैं।"

प्रमुख खबरें

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला