Air India, सीएफएम ने 400 विमानों के लिए इंजनों के ऑर्डर को अंतिम रूप दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2023

नयी दिल्ली। एयर इंडिया और सीएफएम इंटरनेशनल ने 400 कम चौड़े विमानों के नए बेड़े के लिए लीप इंजन के ऑर्डर को अंतिम रूप दे दिया है। ये इंजन 210 एयरबस ए320/ए321 नियो और 190 बोइंग 737 मैक्स विमानों को शक्ति प्रदान करेंगे। सीएफएम ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, दोनों कंपनियों ने एक बहुवर्षीय सेवा समझौते पर भी हस्ताक्षर किए, जिसमें एयरलाइन के लीप इंजनों का पूरा बेड़ा शामिल होगा। इस ठेके के बारे में सबसे पहले फरवरी में घोषणा की गई थी।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Updates: बाजार की शुरूआत भारी गिरावट के साथ, आज के Top 5 Shares जिन पर होगी निवेशकों की नजर

एयर इंडिया 2002 से सीएफएम की ग्राहक रही है, जब उसने सीएफएम56-5बी इंजन से चलने वाले ए320 नियो विमान का परिचालन शुरू किया था। एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा, हमें सीएफएम के साथ एक बड़े सौदे की खुशी है, जो भविष्य में हमारी वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा