एयर इंडिया की चेक-इन प्रणाली के बाधित होने से उड़ानों में हुई देरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

एयर इंडिया की चेक-इन प्रणाली बुधवार को दिल्ली और कुछ अन्य हवाई अड्डों पर बाधित रही, जिससे कई उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई। चेक-इन प्रणाली में यह समस्या तृतीय पक्ष की नेटवर्क कनेक्टिविटी में आई खराबी के कारण उत्पन्न हुई थी।

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “कुछ हवाई अड्डों पर हमारी चेक-इन प्रणाली को प्रभावित करने वाली नेटवर्क कनेक्टिविटी समस्या के कारण उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई। लेकिन अब प्रणाली को बहाल कर दिया गया है।”

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल टी2 और टी3 पर चेक-इन प्रणाली लगभग 70 मिनट तक बंद रहा, जो दोपहर 3.40 बजे से 4.50 बजे के बीच प्रभावित रहा।

एयर इंडिया ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे बुधवार को यात्रा से पहले एयरलाइन की वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति अवश्य जांच लें और हवाई अड्डापहुंचने के लिए कुछ अतिरिक्त समय लेकर चलें। हालांकि एयरलाइन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस समस्या से कौन-कौन हवाई अड्डे प्रभावित हुए।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup मेरा आखिरी है: Cristiano Ronaldo का बड़ा ऐलान, बोले- अब हर पल जीना चाहता हूं

अचानक ट्रंप ने घुमाया पुतिन को फोन, 90 मिनट में यूक्रेन पर क्या सीक्रेट बात हो गई?

US turns 250: सब बराबर हैं लिखने वाले के पास खुद थे सैकड़ों गुलाम! जानिए क्या है Declaration of Independence का विवाद

Kolkata Police ने Mamata Banerjee को किया नजरबंद? TMC का दावा- घर के बाहर भारी फोर्स तैनात