Air India का विमान उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को लेकर दिल्ली आया

By Renu Tiwari | Nov 05, 2025

एयर इंडिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई जब दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही उसकी एक उड़ान आपातकालीन मार्ग से मंगोलिया में उतर गई थी। एयरलाइन ने अब मंगोलिया के उलानबटार में 24 घंटे से ज़्यादा समय से फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए एक राहत विमान भेजा था। 

एअर इंडिया ने मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचाया। तकनीकी समस्या के कारण सोमवार को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रहे विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे मंगोलिया की राजधानी ले जाया गया, जिसके बाद यात्री वहां फंस गए थे। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि उलानबटोर से यात्रियों को लेकर एअर इंडिया का राहत विमान बुधवार सुबह करीब आठ बजकर 24 मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। राहत उड़ान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के साथ संचालित की गई।

इसे भी पढ़ें: Mastiii 4 का ट्रेलर विवादों में, सोशल मीडिया पर छिड़ी 'चीप' कॉमेडी बनाम 'मजेदार वापसी' की जंग

 

घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने सोमवार को कहा था कि उलानबटोर ले जाए गए बोइंग 777 विमान में 228 यात्रियों और चालक दल के 17 सदस्यों सहित 245 लोग सवार थे। राहत उड़ान संख्या एआई183 ने मंगलवार दोपहर उलानबटोर के लिए उड़ान भरी थी।

सोमवार को टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअरलाइन ने कहा, ‘‘सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जा रही एआई174 को उलानबटोर में एहतियातन उतारा गया, क्योंकि उड़ान के चालक दल को रास्ते में तकनीकी समस्या का संदेह था।’’ बोइंग 777 विमान उलानबटोर में सुरक्षित उतर गया था।

प्रमुख खबरें

Election Commission Action: आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में लापरवाही पर 6 अधिकारी निलंबित

Meerut Police ने नाले किनारे झोपड़ी में चल रहे जुए के अड्डे पर मारा छापा, 17 लोग धरे

Agra शिक्षक सीट: तीन केंद्रों पर 57.16% Re-polling, मतगणना कल

स्मृति ईरानी ने रायपुर में BJP कार्यकर्ताओं को बताया कर्मयोगी, संगठन विस्तार पर दिया जोर