यात्री के बीमार होने के कारण एअर इंडिया का विमान वापस कोलकाता लौटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2025

वैंकूवर-कोलकाता-दिल्ली हवाई मार्ग पर उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक विमान बृहस्पतिवार को रवाना होने के कुछ ही समय बाद एक यात्री के बीमार हो जाने के कारण कोलकाता वापस लौट आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बंद होने सहित विभिन्न भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण एअर इंडिया को अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा है। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि 25 मिनट से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा और एहतियातन उतरना पड़ा, क्योंकि एक यात्री बीमार हो गया था।

विमानन कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, यात्री की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए विमान वापस आ गया ताकि यात्री को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि बीमार यात्री को उतारने के बाद विमान रात 8.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

प्रमुख खबरें

Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले संजय सेठ और आदित्य साहू, उठाई CBI जांच की मांग

Yash की फिल्म Toxic Trailer ने बढ़ाया रोमांच, बाप-बेटे की जंग और दमदार Action का दिखा जबरदस्त तालमेल

JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में विधानसभा के बाहर एक दिवसीय अनशन पर बैठे Jairam Mahto

इजरायली मीडिया के दावों के बाद Mojtaba Khamenei का वीडियो आया सामने