एयर इंडिया का फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर गुरुग्राम में मृत पाया गया: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2025

एअर इंडिया का एक फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर गुरुग्राम स्थित एक पेईंग गेस्ट (पीजी) आवास के कमरे में मृत पाया गया। वह यहां पिछले कुछ दिन से रह रहा था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान प्रफुल्ल सावंत के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मुंबई निवासी एअर इंडिया फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर सावंत कुछ दिन से सेक्टर 30 स्थित गौरव पीजी में रह रहा था। पीजी स्टाफ ने पुलिस को बताया कि सावंत सोमवार सुबह नाश्ता करके अपने कमरे में लौटा था।

उसने पीजी संचालक को दोपहर के खाने के लिए यूपीआई के जरिए पैसे भेजे थे। जब केयरटेकर ने दोपहर के खाने के बारे में पूछताछ करने के लिए फोन किया तो सावंत ने फोन नहीं उठाया। बात नहीं होने पर संचालक सावंत के कमरे में गया तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था और उसके मोबाइल की घंटी बज रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो सावंत बिस्तर पर मृत मिला।

प्रमुख खबरें

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल

ट्रंप ने ईरान के साथ टकराव के जल्द खत्म होने का अनुमान लगाया, कहा - हालात बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं

Delhi High Court ने सरकार को DMC में महिला आरक्षण पर शीघ्र विचार करने को कहा

PM की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य Nilesh Shah बोले, मजबूत रहेगी India की Growth