Super Bomb तूफान का America पर Attack, एयर इंडिया ने New York की सभी उड़ानें कीं रद्द

By एकता | Feb 22, 2026

अमेरिका के ईस्ट कोस्ट, खासकर न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में आने वाले भयानक बर्फीले तूफान और भारी बर्फबारी के खतरे को देखते हुए एयर इंडिया ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। सोमवार (23 फरवरी) को न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court के फैसले से बौखलाए Donald Trump, भारत समेत दुनिया पर ठोका 15% Global Tariff

न्यूयॉर्क में 'सुपर बम' तूफान का खतरा

मौसम वैज्ञानिकों ने इस तूफान को "सुपर बम" करार दिया है। पूरे न्यूयॉर्क और उत्तर-पूर्वी अमेरिका में लगभग 3 करोड़ लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। अनुमान है कि रविवार से तेज हवाओं के साथ भारी और गीली बर्फ गिर सकती है। अब तक कुल 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

स्थानीय प्रशासन की चेतावनी

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों के अंदर रहें और सड़कों पर न निकलें। उन्होंने चेतावनी दी है कि यह तूफान पिछले महीने आए तूफान से भी ज्यादा खतरनाक और जानलेवा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan की Afghanistan में Surgical Strike! आतंकी हमलों के बाद TTP के 7 कैंप किए ध्वस्त

बर्फबारी और बाढ़ का अनुमान

नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, कई इलाकों में 1 से 2 फीट तक बर्फ जमा हो सकती है। न्यूयॉर्क, बोस्टन, न्यू जर्सी, और मैरीलैंड जैसे राज्यों में बर्फीले तूफान के साथ-साथ तटीय इलाकों में बाढ़ आने की भी आशंका जताई गई है। तेज हवाओं और भारी बर्फ के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Ganesh Visarjan 2026 Date: 25 सितंबर को होगा बप्पा का विसर्जन, यह है अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त

झूठ फैलाना बंद करे पाकिस्तान... UN में सिंधु जल संधि पर इस्लामाबाद के पत्र पर भारत की कड़ी आपत्ति, Court of Arbitration को बताया गैर-कानूनी

SIR पर अंदरूनी मतभेद की खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए, विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

Asian Games 2026 Schedule | 23 सितंबर को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस इवेंट में उतरेंगे स्टार खिलाड़ी