West Asia crisis के बीच Air India का 'मिशन गल्फ'! बुधवार को संचालित होंगी 58 विशेष उड़ानें

By रेनू तिवारी | Mar 11, 2026

पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के बावजूद, भारतीय विमानन कंपनियां वहां फंसे यात्रियों और सामान्य कनेक्टिविटी को बनाए रखने के लिए मुस्तैद हैं। विमानन दिग्गज एयर इंडिया और उसकी कम लागत वाली सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस बुधवार (11 मार्च) को क्षेत्र के लिए कुल 58 निर्धारित और गैर-निर्धारित (Scheduled & Non-scheduled) उड़ानों का संचालन करेंगी।

बयान के अनुसार, एयर इंडिया जेद्दा से आने-जाने वाली आठ उड़ानों का संचालन करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट से आने-जाने वाली 14 निर्धारित उड़ानों का संचालन करेगी। एयर इंडिया बुधवार को दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए एक-एक आने-जाने वाली उड़ान संचालित करेगी। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और कोझिकोड से जेद्दा के लिए एक-एक आने-जाने वाली उड़ान चलाएगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस, मस्कट के लिए अपनी निर्धारित सेवाएं भी संचालित करेगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और तिरुचिरापल्ली से एक-एक आने-जाने वाली उड़ान तथा कोच्चि से दो आने-जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, निर्धारित सेवाओं के अलावा एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त रूप से संयुक्त अरब अमीरात से आने-जाने के लिए कुल 36 अतिरिक्त गैर-निर्धारित उड़ानों का भी संचालन करेंगी।

इसे भी पढ़ें: SAVE America Act Explained:अमेरिका में ट्रंप का SIR, क्यों मचा है इस पर सियासी घमासान, जानें हर सवाल का जवाब

यह उड़ानें प्रस्थान स्थल पर उस समय की परिस्थितियों पर निर्भर होंगी। बयान में कहा गया कि इन उड़ानों का संचालन संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा