Air India की लंदन फ्लाइट में खराबी के कारण रद्द, इसी रुट पर AI171 हुई थी दुर्घटनाग्रस्त

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2025

पिछले हफ़्ते हुए हादसे के बाद अहमदाबाद से लंदन जाने वाली पहली उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान (AI-159) मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सका। पिछले 24 घंटों में एयर इंडिया के विमान से जुड़ी यह तीसरी ऐसी घटना है। लंदन जाने वाली यह उड़ान आज दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरने वाली थी। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को रिफंड जारी किया जाएगा। पिछले सप्ताह अहमदाबाद के एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान AI-171 में 274 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद इसे हटा दिया गया और इसकी जगह AI-159 को लाया गया।

इसे भी पढ़ें: Video | बूढ़े पिता के हाथ कांप रहे थे... आंखों के आंसू सूख गये थे, पायलट सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर देखकर दहल गया बाप का दिल...

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह एक आम चलन है कि घातक उड़ान दुर्घटनाओं के बाद एयरलाइंस विशेष उड़ान संख्या का उपयोग करना बंद कर देती हैं। एक सूत्र ने बताया कि अब 17 जून से अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या ‘एआई 171’ के बजाय ‘एआई 159’ होगी। बुकिंग प्रणाली में आवश्यक बदलाव शुक्रवार को कर दिए गए। एक अन्य सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी अपनी उड़ान संख्या ‘आईएक्स 171’ को बंद करने का फैसला किया है। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है