Air India की London Flight में टला बड़ा हादसा, DGCA बोला- 'गलत' तरीके से छूने से बंद हो सकता था इंजन

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2026

एयर इंडिया ने विमानन नियामक (डीजीसी) द्वारा जारी एक बयान में कहा कि लंदन से बेंगलुरु की उड़ान (एआई-132) के दौरान पायलट द्वारा खराबी की सूचना दिए जाने के बाद विमान को ग्राउंडेड किए गए बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन स्विच में किसी भी प्रकार की खराबी की आशंका से इनकार किया है। हालांकि डीजीसी के बयान में विमान को ग्राउंडेड करने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, लेकिन यह संकेत दिया गया कि गलत दिशा में बाहरी बल लगाने से स्विच "रन" से "कटऑफ" मोड में चला गया होगा।

इसे भी पढ़ें: Defence Budget 2026: धड़ाधड़ बनेंगी मिसाइलें और फाइटर जेट, निर्मला सीतारमण ने खोला ₹7.8 लाख करोड़ का खजाना

डीजीसीए की जांच में क्या पाया गया?

डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि इंजन चालू करते समय या उड़ान के दौरान इंजन के किसी भी पैरामीटर में कोई असामान्यता नहीं देखी गई। एयर इंडिया के इंजीनियरिंग विभाग ने ईंधन नियंत्रण स्विचों का भी निरीक्षण किया। डीजीसीए के बयान में कहा गया, बाएं और दाएं दोनों स्विचों की जांच की गई और वे संतोषजनक पाए गए। लॉकिंग टूथ/पॉल पूरी तरह से अपनी जगह पर बैठा हुआ था और रन से कटऑफ तक फिसल नहीं रहा था। बेस प्लेट के समानांतर पूरा बल लगाने पर भी स्विच सुरक्षित रहा। बयान में आगे कहा गया, "हालांकि, गलत दिशा में बाहरी बल लगाने पर स्विच आसानी से रन से कटऑफ तक चला गया, क्योंकि कोणीय बेस प्लेट उंगली या अंगूठे से गलत तरीके से दबाने पर फिसल जाती है। डीजीसीए ने कहा कि एयर इंडिया के क्रू को इस अवलोकन के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें स्विच को अनावश्यक रूप से छूने से बचने के लिए कहा गया।

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया