एअर इंडिया पायलटों के संगठन ने कोविड से मरने वाले पायलट्स के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की, पीएम मोदी को लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

मुंबई। एयर इंडिया के पायलटों के एक वर्ग ने शुक्रवार को कोविड-19 की वजह से दम तोड़ने वाले किसी भी पायलट के परिवार के लिए केंद्र सरकार के नियमों के अनुरूप मुआवजे और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की है। इंडियन पायलट्स गिल्ड (आईपीजी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में अपील की है कि कोविड या कोविड के बाद की तकलीफों के कारण स्थायी या अस्थायी रूप से चिकित्सा दृष्टि से अनफिट होने वाले किसी भी पायलट को सामान्य कवरेज से चार गुना ज्यादा सुविधायें दी जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Balakot Air Strikes के हीरो Abhinandan Varthaman अब FLY91 में हुए शामिल, उड़ाएंगे कमर्शियल प्लेन

Bhagwant Mann का दावा: कृषि कानूनों को वापस लाने की शर्त पर BJP और Akali Dal में समझौता

क्या गृह मंत्री या PMO कोई कार्रवाई करेंगे?, कोलकाता में TMC दफ़्तर पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप

Mallikarjun Kharge ने पूछा- Congress ने देश को खाद्य सुरक्षा दी, Modi Govt ने क्या किया