Air India ने Air Canada के साथ Codeshare साझेदारी फिर से शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2025

एयर इंडिया ने शनिवार को एयर कनाडा के साथ अपनी कोडशेयर साझेदारी फिर से शुरू करने की घोषणा की। यह साझेदारी कोरोना महामारी के दौरान निलंबित कर दी गई थी।

विज्ञप्ति के अनुसार, एयर इंडिया एयर कनाडा की उड़ानों पर अपना ‘एआई’ कोड लगाएगी। इनमें वैंकूवर से कैलगरी, एडमॉन्टन, विनीपेग, मॉन्ट्रियाल और हैलिफ़ैक्स तथा लंदन हीथ्रो से वैंकूवर व कैलगरी की उड़ानें शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि बदले में एयर कनाडा के यात्रियों को दिल्ली होते हुए अमृतसर, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद और कोच्चि तथा लंदन (हीथ्रो) होते हुए दिल्ली व मुंबई तक सुगम घरेलू संपर्क मिलेगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साझेदारी से दोनों विमानन कंपनियों के यात्रियों को एक टिकट पर बेहतर और निर्बाध यात्रा सुविधा प्राप्त होगी।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा