Air India-Vistara Merger| विलय के बाद एयर इंडिया-विस्तारा की पहली उड़ान, मुंबई के लिए दोहा से रवाना

By रितिका कमठान | Nov 12, 2024

विस्तारा एयरलाइन इतिहास के पन्नों में छिप चुकी है। विस्तारा एयरलाइन की अंतिम उड़ान 11 नवंबर को थी। अब विस्तारा ने अपनी उड़ान संचालन का अंतिम दिन बीतने के साथ ही नए मर्जर के बाद पहली उड़ान भरी है। ये फ्लाइट दोहा से मुंबई के लिए रवाना हुई है।

घरेलू मोर्चे पर, उनकी पहली निर्धारित उड़ान AI2984 मंगलवार सुबह करीब 1.30 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसे A320 विमान से संचालित किया जा रहा है। विलय के बाद एयर इंडिया द्वारा संचालित सभी विस्तारा उड़ानों के लिए कोड 'AI2XXX' का उपयोग किया जा रहा है, ताकि बुकिंग के समय यात्रियों को उड़ान की पहचान करने में मदद मिल सके। टाटा समूह की कंपनी एयर इंडिया के साथ विस्तारा का एकीकरण देश के नागरिक विमानन क्षेत्र में एक बड़े एकीकरण का प्रतीक है।

विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच एक संयुक्त उद्यम है। विलय के बाद, एयर इंडिया-विस्तारा संयुक्त इकाई में सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी 25.1 प्रतिशत होगी। दोनों एयरलाइनों ने नवंबर 2022 में घोषणा की थी कि सितंबर 2024 से ग्राहक धीरे-धीरे 12 नवंबर 2024 से आगे की यात्रा तिथियों के लिए विस्तारा के साथ उड़ानें बुक करने की क्षमता खो देंगे।

प्रमुख खबरें

Summer Beauty Guide: चेहरे पर बर्फ लगाने का कमाल, घंटों तक टिका रहेगा आपका Makeup

Jharkhand Rajya Sabha Election: क्रॉस वोटिंग ने Congress को दिया बड़ा झटका, NDA के Parimal Nathwani जीते

NEET Scam: Telegram पर बैन का सरकार ने किया बचाव, High Court से कहा- छात्रों का भविष्य दांव पर

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म का Uncut Version अब Netflix पर दिखेगा