एयर मार्शल पीएम रामचंद्रन का निधन, पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2021

चेन्नई। पूर्व वायुसेना उपप्रमुख एयर मार्शल पी एम रामचंद्रन का यहां बृहस्पतिवार संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। एक विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को रामचंद्रन (86) पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में पुत्र, पुत्रवधू एवं दो पौत्र हैं। उन्हें 1955 में भारतीय वायुसेना में लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन मिला था।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ विजयन की वजह से नहीं, सामूहिक प्रयास से केरल में जीत मिली: माकपा मुखपत्र

उन्होंने उसके छह साल बाद गोवा की मुक्ति अभियान में हिस्सा लिया जहां उन्होंने एक पुर्तगाली गश्ती नौका को नष्ट कर दिया। उन्हें शौर्य चक्र प्रदान किया गया। विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने चार दशक के करियर में विभिन्न कमानों की अगुवाई की और विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं।

प्रमुख खबरें

Kalam से पहले Vajpayee को राष्ट्रपति, Advani को PM बनाने का सुझाव था, मगर Atalji ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया थाः पुस्तक

शेख हसीना का हिसाब करो....Bangladesh की भारत को गीदड़ भभकी, फिर विदेश मंत्रालय ने जो किया, युनूस भी सन्न

21 परम वीर चक्र विजेताओं की तस्वीर, वीजिटर्स को राष्ट्रीय नायकों के बारे में बताना मकसद

Neha Kakkar के गाने Candy Shop पर मच रहा बवाल, लिरिक्स पर उठे सवाल, सिंगर की तुलना Dhinchak Pooja से हुई...