Delhi Air Pollution| दिल्ली में वायु प्रदूषण में गिरावट आई, मध्यम श्रेणी में पहुंची गुणवत्ता

By रितिका कमठान | Dec 05, 2024

दिल्ली में लोगों को बीते कई दिनों से वायु प्रदूषण के कारण सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दिल्ली के लोगों को अब कई दिनों के बाद थोड़ी कम जहरीली हवा में सांस लेने का मौका मिला है। दिल्ली में गुरुवार को वायु प्रदूषण में हल्की गिरावट आई है। दिल्ली में बीते एक महीने से लगातार वायु प्रदूषण का सामना स्थानीय लोग कर रहे है।

इसी बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार होकर यह 'मध्यम' श्रेणी में आ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण को लेकर आंकड़े जारी किए है। इन आंकड़ों के मुताबिक सुबह 8 बजे तक दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 161 दर्ज किया गया, जिसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा गया।

हालांकि, सर्दी के मौसम के शुरू होने के साथ ही शहर में धुंध की एक पतली परत छा गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा में धुंध छाई हुई है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे आनंद विहार में एक्यूआई 178, चांदनी चौक में 194, आईटीओ में 130, वजीरपुर में 152, ओखला फेज 2 में 147, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 145, पटपड़गंज में 164, आया नगर में 107, लोधी रोड पर 128, आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) पर 162 और पंजाबी बाग में 152 रहा।

हालांकि, आरके पुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 204, मुंडका में 222, शादीपुर में 249, नेहरू नगर में 247 और जहांगीरपुरी में 206 दर्ज किया गया, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया। कर्तव्य पथ से प्राप्त दृश्यों से पता चलता है कि प्रदूषण के स्तर में कमी आने के बाद बड़ी संख्या में निवासी इस क्षेत्र में जॉगिंग और सैर कर रहे हैं। दिवाली के बाद दिल्ली का AQI 'बेहद गंभीर', 'गंभीर', 'बहुत खराब' और 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया। क्षेत्र के निवासियों ने सांस लेने में कठिनाई और कई अन्य चिकित्सा समस्याओं की शिकायत की।

शहर में बढ़ते AQI के कारण वायु प्रदूषण को रोकने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP)-IV उपायों को लागू किया गया। चरण IV में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, दिल्ली में पंजीकृत BS-IV और डीजल से चलने वाले मध्यम माल वाहनों (MGV) और भारी माल वाहनों (HGV) के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत