Air Pollution का कहर, दिल्ली के बाद अब गुरुग्राम में भी कक्षा 5 तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद

By अंकित सिंह | Nov 06, 2023

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गंभीर वायु गुणवत्ता के मद्देनजर गुरुग्राम प्रशासन ने कल, 7 नवंबर से अगले आदेश तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। नर्सरी से कक्षा 5 तक के लिए स्कूल बंद रहेंगे। गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने स्कूलों को कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं अपनाने के लिए कहा है। डीसी कार्यालय ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और कर्मचारियों को ऑनलाइन शिक्षा की निर्बाध डिलीवरी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Delhi बना विश्व का सबसे प्रदूषित शहर, पराली जलने का बना नया रिकॉर्ड, डॉक्टरों ने किया अलर्ट, Kejriwal ला सकते हैं ऑड-ईवन

दिल्ली में सम-विषय योजना 

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को घोषणा की कि वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की कवायद के तौर पर शहर में 13 से 20 नवंबर तक सम-विषम कार योजना लागू की जाएगी। इस योजना की अवधि बढ़ाने पर फैसला 20 नवंबर के बाद लिया जाएगा। राय ने यह भी कहा कि स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सभी स्कूलों में कक्षाओं को बंद करने और केवल ऑनलाइन कक्षाओं को अनुमति देने का फैसला किया है। केवल बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 10वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्रों पर यह लागू नहीं होगा। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद