दिल्लीवालों को मिली तपिश से राहत: सुबह के न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट, सामान्य से नीचे पहुंचा पारा

By रेनू तिवारी | Jun 01, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच सोमवार की सुबह लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई। सोमवार सुबह मौसम के बदले मिजाज के कारण दिल्लीवालों को तेज धूप और लू (Heatwave) के थपेड़ों से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी के लगभग सभी प्रमुख मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है।

इसके अलावा, पालम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम, 22.8 डिग्री सेल्सियस जबकि लोधी रोड में सामान्य से 3.3 डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि रिज में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री कम है। इसी तरह अयानगर में तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में बारिश दर्ज नहीं की गयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक91 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्डके अनुसार, 0 से 50 के बीच के वायु गुणवत्ता सूचकांक को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है। आईएमडीके अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi