दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ‘‘आपात’’ स्थिति में पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2020

नयी दिल्ली। रविवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ‘‘आपात’’ स्थिति में पहुंच गया। पटाखों से निकलने वाले धुएं के कारण बनी धुंध आसमान में छाई रही और उसकी तीखी गंध वातावरण में महसूस हुई। शनिवार शाम वायु गुणवत्ता ‘‘अति गंभीर’’ श्रेणी में पहुंच गई थी। इस दिन दिल्ली के प्रदूषण में पीएम 2.5 कणों में पराली जलाने की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत थी, लेकिन पटाखों से निकलने वाले धुएं और हवा की मंद गति से हालात और बिगड़ गए। दिल्ली-एनसीआर में सुबह छह बजे पीएम 2.5 कणों का स्तर 396 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर था। जबकि इनका आपात स्तर 300 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर होता है और सुरक्षित स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर होता है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि, झारखंड के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

दिल्ली में शनिवार शाम चार बजे एक्यूआई414 दर्ज किया गया, रात दस बजे तक यह 454 पर पहुंच गया तथा रविवार सुबह नौ बजे एक्यूआई का स्तर 465 दर्ज किया गया। पड़ोसी शहरों में भी एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई का स्तर 438, गाजियाबाद में 483, ग्रेटर नोएडा में 439, गुड़गांव में 424 और नोएडा में 466 दर्ज किया गया। पिछले वर्ष दीपावली 27 अक्टूबर को थी और तब 24 घंटे का औसत एक्यूआई 337 था। अगले दो दिन यह 368 और 400 था। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि नए बने पश्चिमी विक्षोभ से रविवार और सोमवार को हवा की गति बढ़ सकती है और हवा की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है। उसने बताया कि रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के पर्यावरण अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वी.के. सोनी ने कहा कि पूर्वी-दक्षिणपूर्वी हवा के तेज चलने से प्रदूषक तत्व तितर बितर होंगे और सोमवार तक वायु गुणवत्ता में सुधार आ सकता है।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर