राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता संतोषजनक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2025

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ सूचकांक 96 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई