पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की एयर-स्ट्रिप पर वायुसेना की गर्जना, विमानों ने दिखाए करतब

By अनुराग गुप्ता | Nov 16, 2021

सुल्तानपुर। लखनऊ से गाजीपुर तक जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इसके बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनी एयर-स्ट्रिप पर एयर शो का आयोजन हुआ। जहां वायुसेना के विमानों ने आसमान में करतब किए। इस दौरान सुल्तानपुर के करवल खीरी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एएन-32 मालवाहक विमान लैंड हुआ। इस एयर शो में राफेल, सुखोई और मिराज 2000 जैसे लड़ाकू विमानों ने करतब दिखाए। इस दौरान 3.2 किमी लंबे आपातकालीन लैंडिंग फील्ड पर टच एंड गो लैंडिंग हुई। एयर शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सी-130जे सुपर हरक्यूलिस से वापस रवाना हो गए। गौरतलब है कि लखनऊ से गाजीपुर तक जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लगभग 341 किमी लंबा है जो उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे है। जिसकी लागत करीब 22,500 हजार करोड़ रुपए है। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2018 में रखी थी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के उद्घाटन करने से दो दिन पहले रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुखोई-मिराज लड़ाकू विमानों का अभ्यास हुआ।

प्रमुख खबरें

80वें Independence Day पर Attari-Wagah में भव्य Beating Retreat, देशभक्ति का प्रदर्शन, दिखा BSF का शौर्य

KL Rahul Injury: गॉल टेस्ट में क्रैम्प्स से हुए रिटायर हर्ट, टीम इंडिया की चिंता बढ़ी

Priyank Kharge ने RSS को ललकारा: Freedom Struggle के 50 Martyrs के नाम बताओ, हम 500 की लिस्ट देंगे!

Raksha Bandhan Skin Care: महंगे Facial को छोड़ें, नानी मां के Desi Ubtan से मिलेगा बेदाग फेस्टिव निखार