Myanmar में मठ पर हवाई हमला, 3 बच्चों सहित 22 नागरिकों की दर्दनाक मौत

By Neha Mehta | Jul 12, 2025

म्यांमार के मध्य भाग में स्थित एक मठ पर हाल ही में हुए हवाई हमले में 20 से अधिक आम नागरिकों की जान चली गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। यह जानकारी एक स्थानीय निवासी और सैन्य शासन विरोधी लड़ाके ने एएफपी को शनिवार को दी। म्यांमार में वर्ष 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। खासतौर पर सगाइंग क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां सेना ने सशस्त्र समूहों को निशाना बनाते हुए गांवों पर हवाई हमले किए हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Taiwan के सैन्य अभ्यास के जवाब में चीन ने दिखाए 'टैंक बोट्स', समुद्री युद्धाभ्यास का वीडियो वायरल

जुंटा (सैन्य शासन) के प्रवक्ता जॉ मिन तुन ने इस घटना पर एएफपी के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। एक स्थानीय निवासी ने भी पुष्टि की कि मठ का सभागार पूरी तरह नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि कई शवों को एक कार में रखकर शुक्रवार सुबह श्मशान ले जाया गया। वह व्यक्ति जो पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बोल रहा था, उसने कहा कि जब वह शवों की पहचान के लिए तस्वीरें लेने श्मशान गया तो उसने वहां 22 शव गिने। "कई शवों के सिर पर गंभीर चोटें थीं या उनके अंग कटे-फटे थे। यह बेहद दुखद दृश्य था," उसने बताया।

 

इसे भी पढ़ें: आख़िर क्यों 16 दिनों में 5 लाख से ज़्यादा अफ़ग़ान निकाले गए ईरान से –कौन ज़िम्मेदार और आगे क्या?

मार्च में सगाइंग क्षेत्र में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में लगभग 3,800 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग बेघर हो गए थे। उस समय सेना और सशस्त्र समूहों के बीच अस्थायी युद्धविराम की बात कही गई थी, लेकिन संघर्ष और हवाई हमले अब भी जारी हैं। मई में, इसी क्षेत्र के ओ हेइन क्विन गांव में एक स्कूल पर हुए हवाई हमले में 20 छात्रों और दो शिक्षकों की जान चली गई थी।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार