खत्म होगी हवाई सफर की मुश्किलें, SpiceJet ने उठाया बड़ा कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

मुंबई। किफायती एयरलाइन स्पाइसजेट की अपने घरेलू बेड़े में 90 सीट वाले पांच और बॉम्बार्डियर विमानों को शामिल करने की योजना है। इससे उससे घरेलू बेड़े में शामिल विमानों की संख्या 32 हो जाएगी। कंपनी ने घरेलू मार्गों पर अपनी क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ यह कदम उठाया है। स्पाइसजेट ने इस चीज को देखते हुए यह कदम उठाया है कि जेट एयरवेज भारी संकट में है और उसके विमानों की संख्या कम हो जाने के कारण मांग और आपूर्ति में अंतर पैदा हो गया है। 

स्पाइसजेट ने बयान जारी कर कहा है कि इनमें से तीन विमान अगले दस दिन में जबकि शेष दो विमान जून में बेड़े में शामिल हो जाएंगे। एयरलाइन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बताया,  क्षमता बढ़ाने और यात्रियों की असुविधा को कम करने के प्रयासों के तहत स्पाइसजेट पांच और क्यू400एस विमानों को अपने बेड़े में शामिल करेगा। यह पिछले सप्ताह घोषित 16 बी737एस से इतर है। 

इसे भी पढ़ें: जेट एयरवेज की अप्रैल में 13 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें स्थगित कीं गई

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह