'हवा, पानी और जमीन...हर जगह घोटाला करती है कांग्रेस', Madhya Pradesh ने JP Nadda का तगड़ा प्रहार

By अंकित सिंह | Nov 07, 2023

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से प्रचार चल रहा है। मध्य प्रदेश के बड़वाह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार जहां-जहां और जब-जब आई है, वहां-वहां भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार... ये सारे कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस रहेगी, वहां भ्रष्टाचार रहेगा, वहां अकर्मण्यता रहेगी, वहां अत्याचार होगा और जहां भाजपा सरकार रहेगी वहां विकास होगा। उन्होंन कहा कि आप लोगों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि आप सभी ने भाजपा को विजयी बनाने के लिए तय कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: BJP पर वार करते हुए Priyanka Gandhi बोलीं, विराट ने सेंचुरी मार ली, प्याज की भी हो गई

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 11 करोड़ किसानों को हर साल 6,000 रुपए मिल रहे हैं। इसी तरह 2003 में जो प्रति व्यक्ति आमदनी थी, आज 2023 में, भाजपा की सरकार में 10 गुना बढ़ गई है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने आज कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जब जब कांग्रेस सरकार में आती है, तब तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों के हौंसले बढ़ जाते हैं। जिस जिस राज्य में कांग्रेस सत्ता में होती है वहां अपराध और लूटपाट का राज ही चलता है। कांग्रेस सरकार नक्सल हिंसा को काबू करने में असफल रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर