पी चिदंबरम और कार्ति की गिरफ्तारी पर रोक की अवधि 8 मार्च तक बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई और ईडी द्वारा दायर एयरसेल-मैक्सिस घोटाला मामलों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक की अवधि सोमवार को आठ मार्च तक बढ़ा दी। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने विशेष न्यायाधीश ओ पी सैनी को बताया कि एजेंसी ने कार्ति चिदंबरम को मामलों संबंधी पूछताछ के लिए पांच, छह, सात और 12 मार्च को उसके समक्ष पेश होने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: कार्ति को राहत, इस शर्त पर मिली विदेश जाने की अनुमति

यह मामला एयरसेल-मैक्सिस सौदे में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी दिए जाने में कथित अनियमितताओं से संबंधित है।

प्रमुख खबरें

आम आदमी के लिए राहत! Hardeep Puri का वादा- West Asia संकट के बीच भी नहीं रुकेगी CNG-PNG Supply

उत्तरप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उपजे असंतोष को सूझबूझ पूर्वक पाट रहे हैं योगी आदित्यनाथ!

Haridwar Kumbh 2027 के लिए Dhami सरकार का मेगा प्लान, 1000 करोड़ का बजट आवंटित

Pregnancy Tips: Pregnancy में Normal Delivery होगी या C-Section इन बातों पर न करें यकीन, Expert ने बताया सच