Breaking News | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम को ले जा रहा विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश, दुर्घटना में अजीत पवार की मौत

By रेनू तिवारी | Jan 28, 2026

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजीत पवार को ले जा रहा एक विमान बुधवार को महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग की कोशिश करते समय क्रैश-लैंड हो गया। जिसमें उनकी मौत हो गयी। विमान बुधवार सुबह बारामती हवाई पट्टी पर लैंडिंग के दौरान नीचे गिर गया। घटनास्थल पर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया, एम्बुलेंस और इमरजेंसी टीमें प्रभावित लोगों की मदद के लिए पहुंचीं। बताया गया कि अजीत पवार बारामती जाने के लिए विमान में सवार होने वाले थे, जहां उन्हें कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होना था। हालांकि, विमान में उनकी मौजूदगी और उनकी हालत के बारे में अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है।

महाराष्ट्र की राजनीति में 'दादा' के नाम से मशहूर अजीत पवार एक प्रभावशाली और कद्दावर नेता हैं। वे वर्तमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख चेहरे हैं।

प्रमुख खबरें

CM Vijay ने Delhi में PM Modi से की मुलाकात, Tamil Nadu के विकास एजेंडे पर चर्चा

Supreme Court SIR Verdict Analysis: CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ महाभियोग लाने और वोट चोरी का आरोप लगाने वाला विपक्ष क्या अब माफी मांगेगा?

18वें हेबिटेट फिल्म फेस्टिवल का समापन

CRISIL की रिपोर्ट में चेतावनी, West Asia संकट से महंगी होंगी रोजमर्रा की चीजें, बढ़ेगा Inflation