राजधानी में घना कोहरा होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से 50 उड़ाने देरी से चल रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2021

नयी दिल्ली। राजधानी में घना कोहरा होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। भारत मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में शनिवार को बहुत घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कमहोकर शून्य मीटर पर आ गयी।

इसे भी पढ़ें: DTC ने एक हजार लो फ्लोर बसों का दिया ऑर्डर, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दी बधाई

हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि इसका असरउड़ानों पर पड़ा है और 50 से अधिक उड़ाने विलंबित रही है। इस मौसम में यह तीसरा मौका है जब राजधानी में दृश्यता कम होकर शून्य मीटर पर आ गयी है। इससे पहले आठ दिसंबर और एक जनवरी कोदृश्यता कमहोकर शून्य मीटर पर आ गयी थी।

प्रमुख खबरें

AAP Punjab First List: 31 उम्मीदवारों का ऐलान, कई दिग्गजों के टिकट कटे, सांसद भी मैदान में

13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगी Chhath Puja 2026, जानिए खरना से लेकर पारण तक की सही तारीखें

अरुणाचल में Pema Khandu का ऐलान: हर दो साल में होगा देशज आस्था युवा महोत्सव

Surya Dev और छठी मइया की उपासना से मिलता है संतान रक्षा और मातृत्व का आशीष