Pakistan में देश छोड़कर भागे विमानों के पायलट, जानें क्या है रहस्य?

By अभिनय आकाश | Mar 05, 2024

पाकिस्तान में नई सरकार का गठन हो गया है। 8 दलों के सहारे नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। लेकिन तमाम राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच पाकिस्तान में नया बवाल शुरू हो गया है। पाकिस्तान में विमानों के पायलट और एयर होस्टस पहली फ्लाइट पकड़कर देश छोड़कर भाग रहे हैं। जिसका जैसा जुगाड़ लग रहा है वो पाकिस्तान को गुड बॉय बोलकर देश से निकल रहा है। इस हैरान करने वाली घटना की शुरुआत ताजा मामले से करते हैं। पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस पीआईए के कनाडा में अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया। एयर होस्टस मरियम रजा इस्लामाबाद से पीआईए के विमान में चढीं। इस विमान को कनाडा आना था। विमान कनाडा उतर भी गया। लेकिन जब वापसी की बारी आई तो एयर होस्टस मरियम रजा ड्यूटी पर ही नहीं लौटीं। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan से सुधर पाएंगे रिश्ते? फिर बढ़ाया दोस्ती का हाथ! मोदी ने भेजी शुभकामनाएं

पाकिस्तान में आर्थिक कठिनाइयों और अनिश्चित संभावनाओं का सामना कर रहे पीआईए के कई चालक दल के सदस्य कनाडा में शरण मांगने को अपनी परिस्थितियों से बचने के साधन के रूप में देखते हैं। स्थिति ने पाकिस्तानी और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स दोनों का ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें पीआईए द्वारा अपने कर्मचारियों को बनाए रखने और अपनी प्रतिष्ठा को प्रबंधित करने में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया है। 

प्रमुख खबरें

Sagarmanthan 2026 में बोले Sarbananda Sonowal, भारत में पोर्ट और शिपिंग को मिलेगा बढ़ावा

विपक्षी राज्यों को निशाना बना रही केंद्र सरकार, OSD पर CBI एक्शन के बाद BJP पर भड़के मान

Reliance Jio तैयार कर रहा स्वदेशी Satellite तकनीक, Akash Ambani ने बताई LEO नेटवर्क की योजना

Maharajganj में SSB कैंप में फर्जी विस्फोट का Video डालने वाला फैयाज अहमद गिरफ्तार