Aviation Stocks Crash | विमानन और पर्यटन क्षेत्र में 'रक्तपात'! IndiGo और SpiceJet के शेयर 7% तक टूटे, यात्रा पोर्टल्स में 11% की ऐतिहासिक गिरावट

By रेनू तिवारी | Mar 02, 2026

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और उसके बाद खाड़ी देशों में बंद हुए एयरस्पेस (Airspace) का सीधा असर दलाल स्ट्रीट पर दिखाई दिया। निवेशकों ने एयरलाइंस और ट्रैवल कंपनियों से अपना पैसा तेजी से निकालना शुरू कर दिया है, जिससे इन कंपनियों के मार्केट कैप में भारी गिरावट आई है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर बीएसई पर 7.50 प्रतिशत टूट गया जबकि स्पाइसजेट के शेयर में 7.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल यात्रा ऑनलाइन के शेयर शुरुआती कारोबार में 11.14 प्रतिशत तक गिर गए।

इसी तरह ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर में 9.39 प्रतिशत, टीबीओ टेक में 8.19 प्रतिशत और थॉमस कुक (इंडिया) के शेयर में 5.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजार में भी दबाव का रुख रहा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद 1,027.60 अंक गिरकर 80,284.17 पर आ गया, जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी305.95 अंक टूटकर 24,864.35 पर कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: Iran Missile Strike Dubai | दुबई के आसमान पर काले धुएं का पहरा! सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा 'जबल अली पोर्ट' पर तबाही का मंजर | Image

इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, जिससे उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खासकर खाड़ी देशों के प्रमुख विमानन केंद्रों के जरिये भारत-यूरोप मार्ग पर उड़ानों में व्यवधान की स्थिति बनी है। भारतीय टूर ऑपरेटर संघ (आईएटीओ) ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट के कारण हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगने से बुकिंग रद्द होने और यात्रा कार्यक्रम में बदलाव के अनुरोधों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

प्रमुख खबरें

Congress के धोखे से भड़की Stalin की DMK, INDIA Bloc की अहम Meeting से किया किनारा

अभी से तुम्हारा सब काम खत्म... IPL पर कब्जा करना चाहती थी D-कंपनी? ललित मोदी ने खोला Dawood के उस एक फोन कॉल का राज

Relationship को लेकर हैं Serious? गर्लफ्रेंड को फैमिली से मिलाने का ये है Perfect Time

मुंबई में इस साल मानसून के दौरान 4.5 मीटर से अधिक ऊंची 24 ज्वार-भाटे आने की संभावना है, स्थानीय निवासियों के लिए जारी सलाह देखें