Bharti Airtel Global Ranking | भारती एयरटेल का वैश्विक दबदबा, 65 करोड़ ग्राहकों के साथ बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

By रेनू तिवारी | Apr 02, 2026

भारतीय दूरसंचार दिग्गज भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने वैश्विक स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को 'जीएसएमए इंटेलिजेंस' (GSMA Intelligence) के आंकड़ों का हवाला देते हुए घोषणा की कि वह अब मोबाइल ग्राहक आधार (Subscriber Base) के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस (जीएसएमए) दुनिया भर के मोबाइल संचालकों और संबंधित कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख संगठन है। कंपनी बयान के अनुसार, ‘जीएसएमए इंटेलिजेंस’ के मुताबिक मोबाइल ग्राहक आधार के लिहाज से भारती एयरटेल वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है।

कंपनी भारत तथा अफ्रीका में सेवाएं देती है। भारती एयरटेल के कार्यकारी वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘ हम नवाचार, विश्वसनीयता एवं सेवाओं के अनुभव के स्तर को और ऊंचा करने का प्रयास करेंगे, ताकि हर ग्राहक के साथ संपर्क भरोसा जीतने तथा मूल्य प्रदान करने का अवसर बने।’’

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सरकारी विभागों पर 3,747 करोड़ का बिजली बिल बकाया, CM उमर अब्दुल्ला ने पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह संख्या 31 मार्च तक उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। एयरटेल ने कहा कि भारत में उसके 36.8 करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहक हैं, जबकि अफ्रीका के 14 देशों में 17.9 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। कंपनी के अनुसार, अपने क्षेत्रीय बाजारों से आगे बढ़ते हुए एयरटेल ‘यूटेलसैट वनवेब’ और ‘स्पेसएक्स’ के साथ रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से डिजिटल खाई को पाटने का प्रयास कर रही है।

प्रमुख खबरें

Dantewada में सुरक्षाबलों ने पकड़ा माओवादियों का छिपाया गया हथियारों और BGL का बड़ा जखीरा

पहाड़ों की राजनीति लेने लगी करवट! Uttarakhand Congress में छिड़ी महाभारत और Harish Rawat के तेवर पार्टी को नुकसान के स्पष्ट संदेश दे रहे हैं

Shivraj Singh Chouhan को थमाई झूठी स्क्रिप्ट, YSRCP ने Proddatur कार्यक्रम पर TDP को घेरा

डर, रहस्य और सीरियल किलर का खौफ, अक्टूबर में आ रही हैं ये 4 दमदार फिल्में-सीरीज