अपने 80,000 कर्मचारियों का मुफ्त टीकाकरण करेगी Airtel, फ्रंटलाइन कर्मचारियों को दी जाएगी प्राथमिकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2021

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने कहा कि वह अपने मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार 15,000 से अधिक साझेदारों और वितरकों के लगभग 80,000 कर्मचारियों तक कर रही है, ताकि स्टोर जैसे फ्रंटलाइन कर्मचारियों के टीकाकरण को प्राथमिकता दी जा सके। एयरटेल ने अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के टीकाकरण के लिए अपोलो हॉस्पिटल के साथ साझेदारी की है। यह कार्यक्रम पहले से ही चल रहा है, जिसके तहत पूरे भारत के 35 शहरों में शिविर लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण अभियान का खर्च एयरटेल उठा रही है। एयरटेल के सर्किल सीईओ ने अब साझेदारों को पत्र लिखकर बताया है कि इस मुफ्त टीकाकरण पहल में उनके ग्राहक अधिकारियों और अन्य फ्रंटलाइन कर्मचारियों को भी शामिल किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास