Airtel Finance ने शुरू की सावधि जमा सेवा, एनबीएफसी, लघु वित्त बैंकों के साथ की भागीदारी

By Prabhasakshi News Desk | Sep 09, 2024

नयी दिल्ली । भारती एयरटेल ने अपनी डिजिटल इकाई एयरटेल फाइनेंस के तहत सावधि जमा मंच शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने इसके लिए प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और लघु वित्त बैंकों के साथ साझेदारी की है। भारती एयरटेल ने बयान कहा कि यह सावधि जमा ‘मार्केटप्लेस’ है, जहां मियादी जमा ली जा सकेगी और उसे भुनाया जा सकेगा। एयरटेल फाइनेंस डिजिटल मंच पर एक सुनिश्चित रिटर्न और निश्चित आय निवेश विकल्प उपलब्ध होगा। इसे एयरटेल की ‘थैंक्स’ ऐप रूपरेखा के तहत लाया गया है। 

एयरटेल फाइनेंस के मुख्य कारोबार अधिकारी अंशुल खेतरपाल ने कहा, ‘‘हमने इसके लिए अच्छे बैंकों के साथ साझेदारी की है। इसमें ग्राहकों को पूरी तरह से पारदर्शी और निर्बाध डिजिटल सेवा मिलेगी।’’ एयरटेल थैंक्स ऐप मंच पर, ग्राहक 1,000 रुपये के न्यूनतम निवेश के साथ नया बैंक खाता खोले बिना सीधे सावधि जमा की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। बयान के अनुसार, एयरटेल फाइनेंस सात दिन के बाद किसी भी समय निकासी के साथ सावधि जमा विकल्प भी प्रदान कर रही है। इससे उसे उम्मीद है कि ‘लॉक-इन’ और नकदी को लेकर ग्राहकों की सभी चिंताएं दूर हो जाएंगी।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026