Airtel अपने 36 करोड़ ग्राहकों को Adobe Xpress Premium की मुफ्त सेवा करेगा प्रदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

 दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त पहुंच प्रदान करने की बृहस्पतिवार को जानकारी दी। इससे ग्राहक उच्च गुणवत्ता वाली सोशल मीडिया सामग्री, विपणन सामग्री, लघु वीडियो और अन्य सामग्री डिजाइन कर सकेंगे।

एयरटेल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि करीब 4,000 रुपये के एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की एक वर्ष की मुफ्त सेवा से ग्राहक अपनी रचनात्मकता को व्यक्त कर पाएंगे और पेशेवर-गुणवत्ता वाली सामग्री तैयार कर सकते हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम ‘सब्सक्रिप्शन’ सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इनमें मोबाइल, वाईफाई और डीटीएच ग्राहक शामिल हैं। उपयोगकर्ता एयरटेल थैंक्स ऐप में ‘लॉग इन’ करके भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू